अमर उजाला
Tue, 17 September 2024
बैंगन काफी पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है। पर कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन या त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।
बैंगन में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। ऑक्सलेट वाली चीजों को किडनी स्टोन बढ़ाने वाला माना जाता है।
बैंगन के सेवन से कुछ लोगों को पेट में गैस, अपच या एसिडिटी हो सकती है।
बैंगन में कुछ तत्व होते हैं जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं। इसलिए एनीमिया वालों को इससे बचना चाहिए।
कुछ रिपोर्ट्स में गर्भावस्था के दौरान भी बैगन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
इन स्वास्थ्य समस्याओं में किसी दवा से कम नहीं है दालचीनी