अमर उजाला
Fri, 8 November 2024
बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर दिमाग के लिए।
पर क्या आप जानते हैं कि ये सूखा मेवा कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?
कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को बादाम खाने से खुजली, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
बादाम में गोइट्रोजेन नामक तत्व होते हैं इसलिए थायरॉइड के शिकार लोगों को बादाम कम खाना चाहिए।
बादाम में कैलोरी और वसा दोनों की मात्रा ज्यादा होती है। वजन घटा रहे हैं तो बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें।
बादाम में पोटेशियम भी अधिक होता है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं तो ज्यादा बादाम खाने से बचें।
प्रोटीन पाउडर की जगह खाइए ये चीज, शरीर बन जाएगा फौलाद