ऐसे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बादाम

अमर उजाला

Fri, 8 November 2024

Image Credit : Freepik.com

बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर दिमाग के लिए।

Image Credit : Freepik.com

पर क्या आप जानते हैं कि ये सूखा मेवा कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

Image Credit : Freepik.com

कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को बादाम खाने से खुजली, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।

Image Credit : Adobe stock

बादाम में गोइट्रोजेन नामक तत्व होते हैं इसलिए थायरॉइड के शिकार लोगों को बादाम कम खाना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com
बादाम में फाइबर की अधिकता होती है। इसके अधिक सेवन से गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

बादाम में कैलोरी और वसा दोनों की मात्रा ज्यादा होती है। वजन घटा रहे हैं तो बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Image Credit : Freepik.com

बादाम में पोटेशियम भी अधिक होता है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं तो ज्यादा बादाम खाने से बचें।

Image Credit : freepik.com

प्रोटीन पाउडर की जगह खाइए ये चीज, शरीर बन जाएगा फौलाद

Freepik.com
Read Now