किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ज्यादा ग्रीन-टी?

अमर उजाला

Tue, 7 October 2025

Image Credit : Freepik.com

ग्रीन-टी के कई लाभ हैं। पर ये सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं है।

Image Credit : Freepik.com

कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसान भी कर सकता है। जानिए किन्हें ग्रीन-टी से बचना चाहिए?

Image Credit : Freepik.com

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ग्रीन-टी पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन गर्भ और शिशु पर असर डाल सकता है।

Image Credit : Freepik.com
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी सावधान रहना चाहिए। ज्यादा कैफीन दूध के जरिए बच्चे तक पहुंच सकता है।
Image Credit : Adobe Stock

ग्रीन-टी ब्लड प्रेशर को और कम करती है, पहले से लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

जिन लोगों को एनीमिया है उन्हें भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। ग्रीन-टी आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है।

Image Credit : Freepik.com

ग्रीन टी का अधिक सेवन दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

ग्रीन टी में मौजूद कैफीन नींद को खराब कर सकती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से बचें।

Image Credit : Freepik.com

रोजाना ओवरईटिंग से क्या होता है?

Freepik.com
Read Now