किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

अमर उजाला

Wed, 23 July 2025

Image Credit : Freepik.com

इंटरमिटेंट फास्टिंग आजकल वजन घटाने और सेहत सुधारने का एक लोकप्रिय तरीका बन गया है। इसमें खाने का समय सीमित होता है, जैसे 16 घंटे फास्टिंग और सिर्फ 8 घंटे खाना होता है। 

Image Credit : Freepik.com

हालांकि यह कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, पर कुछ खास लोगों के इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इंटरमिटेंट फास्टिंग से बचना चाहिए। इस दौरान शरीर को बच्चे के विकास और दूध उत्पादन के लिए लगातार पोषण की आवश्यकता होती है, और फास्टिंग से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
Image Credit : freepik

डायबिटीज मरीज

डायबिटीज या ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए। फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर बहुत ज्यादा गिर सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ जाता है और यह जानलेवा भी हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com

कम वजन वाले लोग

कम वजन वाले लोग या पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को भी  इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है।
Image Credit : Freepik.com

गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज

गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज़ या वे लोग जो नियमित दवाएं ले रहे हैं, उन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
 
Image Credit : Freepik.com

हीमोग्लोबिन की कमी कैसे दूर करें?

Freepik.com
Read Now