अमर उजाला
Mon, 10 November 2025
किडनी शरीर के लिए फिल्टर का काम करती है, ये शरीर से टॉक्सिन्स को छानकर बाहर निकालने का काम करती है।
वैसे तो किडनी को बहुत सी चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं, लेकिन उनमें से प्रमुख तौर पर दो चीजें अधिक नुकासन पहुंचाती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
जब हम अधिक नमक खाते हैं, तो किडनी को इसे बाहर निकालने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे किडनी पर तनाव बढ़ता है और किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ जाता है।
अनियंत्रित ब्लड शुगर किडनी की रक्त वाहिकाओं को समय के साथ नष्ट कर देता है। ये क्षतिग्रस्त वाहिकाएं खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर पातीं, जिससे पेशाब में प्रोटीन आने लगता है।
यही वजह है कि वेशेषज्ञ प्रोसेस्ड फूड्स, नमक और चीनी का सेवन सीमित करने का सुझाव देते हैं।
गाजर के अलावा ये चीजें भी आंखों के लिए फायदेमंद