आम, जिसे 'फलों का राजा' कहा जाता है, न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषक तत्वों का भंडार भी है
Image Credit : Adobe Stock
आइए जानें आम में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं
Image Credit : Adobe Stock
विटामिन्स
आम विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। एक मध्यम आकार का आम दैनिक विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। इसके अलावा, आम में विटामिन A, E और B-कॉम्प्लेक्स भी मौजूद होता है।
Image Credit : Adobe Stock
खनिज
आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिज पाए जाते हैं। पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जबकि मैग्नीशियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
Image Credit : Freepik
फाइबर
आम में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत देता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वजन प्रबंधन में सहायक होते हैं।
Image Credit : Freepik
ध्यान रखें अधिक मात्रा में आम का सेवन न करें, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।