चिया सीड्स और नींबू पानी में कौन-सा है अधिक फायदेमंद?
अमर उजाला
Tue, 12 August 2025
Image Credit : Freepik.com
आजकल सुबह की शुरुआत को सेहतमंद बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजें अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। इनमें चिया सीड्स और नींबू पानी सबसे लोकप्रिय हैं।
Image Credit : freepik
दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि सुबह के लिए इनमें से कौन अधिक फायदेमंद है? आइए, जानते हैं दोनों के गुणों के बारे में।
Image Credit : Freepik.com
चिया सीड्स
चिया सीड्स छोटे-छोटे बीज होते हैं जो पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
Image Credit : Freepik.com
वजन घटाने में सहायक
सुबह चिया सीड्स का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
नींबू पानी
सुबह में खाली पेट नींबू पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
Image Credit : freepik
नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलती है, जिससे दिनभर के लिए ऊर्जा बनी रहती है। यह पाचन तंत्र को भी सक्रिय करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है।
Image Credit : freepik
कौन है अधिक फायदेमंद?
यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है। ये आपके निजी पसंद और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, क्योंकि दोनों के फायदे अलग-अलग हैं।