अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने में कुछ ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद हो सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
बादाम में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
यह बुढ़ापे में दृष्टि कमजोर होने से बचा सकता है। रोजाना 5-7 बादाम भिगोकर खाना चाहिए।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो रेटिना को मजबूत बनाने और ड्राइनेस कम करने में फायदेमंद है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए काजू खाना भी लाभकारी है। ये जिंक और कॉपर का अच्छा स्रोत है।
रोज 10-15 किशमिश खाइए। इसमें आंखों के लिए जरूरी पॉलीफेनोल्स और विटामिन-सी होते हैं।
अंजीर, पिस्ता, मखाना में मौजूद तत्व भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी कौन सी ज्यादा फायदेमंद?