किडनी में पथरी हो जाए तो क्या करें?

अमर उजाला

Fri, 20 June 2025

Image Credit : Adobe stock

किडनी में पथरी होना एक आम लेकिन दर्दनाक समस्या है। इसका जोखिम सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है।

Image Credit : Freepik.com

अगर आप भी इसका शिकार हो गए हैं तो कुछ उपाय करके इस समस्या को कम कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

किडनी में स्टोन हो जाए तो सबसे जरूरी है खूब पानी पिएं।
Image Credit : freepik.com

दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं। ज्यादा पानी पीना पेशाब के जरिए पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पथरी को तोड़ने और बनने से रोकने में सहायक है।

Image Credit : freepik

नारियल पानी यूरिन को साफ करता है और छोटे आकार की पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

पालक, टमाटर के बीज, नमक, सोडा और चॉकलेट जैसे हाई ऑक्सलेट फूड्स से बचें क्योंकि ये पथरी को बढ़ाते हैं।

Image Credit : Freepik.com
अगर दर्द बहुत तेज हो तो डॉक्टर की सलाह से पेनकिलर लें, लेकिन बिना सलाह दवा न लें।
Image Credit : Adobe stock

पानी को 'पावरफुल' बना देगा ये उपाय, मिलेंगे कई सारे फायदे

freepik.com
Read Now