अमर उजाला
Sun, 28 September 2025
अक्सर दोपहर का खाना खाने के बाद ऑफिस की कुर्सी पर नींद आना या सुस्ती महसूस होना एक आम अनुभव है, जिसे 'फूड कोमा' भी कहते हैं।
इसका मुख्य कारण पाचन प्रक्रिया है, जिसमें शरीर की ऊर्जा और रक्त का प्रवाह मस्तिष्क से हटकर पेट की ओर केंद्रित हो जाता है।
भारी और हाई-कार्ब भोजन करने से यह समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि कुछ सरल उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से बच सकते हैं।
अपने भोजन में प्रोटीन, सलाद और साबुत अनाज को शामिल करें। तला-भुना और मीठा भोजन करने से बचें, क्योंकि इसे पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत लगती है, जिससे सुस्ती आती है।
एक बार में पेट भरकर खाने की बजाय दिन में छोटी-छोटी मील्स लें। इससे पाचन तंत्र पर अधिक बोझ नहीं पड़ता।
भोजन के तुरंत बाद बैठने या लेटने की जगह 10-15 मिनट के लिए धीमी गति से टहलें। यह पाचन में मदद करता है और शरीर में सक्रियता बनाए रखता है।
दिनभर हाइड्रेटेड रहने से भी शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करती हैं ये चीजें