बार-बार छींक आ रही है तो क्या करें?

अमर उजाला

Wed, 11 February 2026

Image Credit : Adobe Stock

बार-बार आने वाली छींकें न सिर्फ परेशान करती हैं, बल्कि यह इस बात का संकेत हैं कि आपके श्वसन तंत्र में कोई बाहरी कण या एलर्जी पैदा करने वाला तत्व घुस गया है। 

Image Credit : Adobe Stock

छींक से तुरंत और प्राकृतिक आराम पाने के लिए आप इन प्रभावी उपायों को अपना सकते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

भाप लेना 


यह छींक का सबसे बेहतरीन इलाज है। गर्म पानी की भाप लेने से नाक के मार्ग की सूजन कम होती है और फंसे हुए एलर्जेंस बाहर निकल जाते हैं। 

 
Image Credit : Adobe Stock

अदरक और तुलसी की चाय

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और तुलसी एंटी-बैक्टीरियल होती है। इन दोनों का काढ़ा या चाय पीने से गले और नाक की नसों को आराम मिलता है।
Image Credit : Instagram

काली मिर्च का सेवन

आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने या इसे शहद में मिलाकर चाटने से छींकों पर लगाम लगती है। यह साइनस की सफाई में भी मददगार है।
Image Credit : adobe stock

आंवला और विटामिन-C

शरीर में विटामिन-C की कमी से एलर्जी का खतरा बढ़ता है। रोजाना आंवला या संतरे का सेवन इम्युनिटी बढ़ाता है जिससे छिंक कम आती है।
 
Image Credit : Adobe Stock

ये लक्षण बताते हैं ठीक नहीं है आपका गट हेल्थ

Freepik.com
Read Now