ये चीजें आपकी चाय को बना देंगी 'हेल्दी' चाय में कई प्रकार की औषधियों और जड़ी-बूटियों को मिलाकर सेवन किया जाता रहा है, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। चाय में इलाइची मिलाने से न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली भी औषधि है। तुलसी की चाय का सेवन कई प्रकार के संक्रमण से सुरक्षा देने और शरीर को शक्ति देने में सहायक है। चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए वर्षों से अदरक का उपयोग किया जाता रहा है। खराश और जुकाम की स्थिति में अदरक के लाभ हैं। चाय में काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ खांसी-सर्दी को कम करने में लाभ मिलता है। हेल्थ।