लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

अमर उजाला

Wed, 8 October 2025

Image Credit : adobe stock images

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कई जरूरी कार्य करता है, जैसे विषाक्त पदार्थों को हटाना और भोजन को ऊर्जा में बदलना।
 

Image Credit : Freepik.com

मगर हमारी कुछ खराब आदतें और खान-पान लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है।

 

Image Credit : Freepik.com

अल्कोहल

अत्यधिक शराब का सेवन लिवर के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। यह लिवर कोशिकाओं को सीधे नुकसान पहुंचाता है और फैटी लिवर रोग, लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।

 
Image Credit : Adobe stock photos

प्रोसेस्ड फूड और शुगर

चिप्स, कुकीज, सोडा और अन्य प्रोसेस्ड फूड में अत्यधिक मात्रा में चीनी, नमक और अस्वस्थ फैट होती है। लिवर इन सभी को पचाने के लिए बहुत मेहनत करता है, जिससे उस पर दबाव पड़ता है।

 
Image Credit : Freepik.com

अत्यधिक नमक

ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होता है, जो लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे लिवर को तरल पदार्थों को नियंत्रित करने में मुश्किल होती है।
 
Image Credit : freepik

बॉडी डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद होता है इस सब्जी का जूस

Freepik.com
Read Now