अमर उजाला
Thu, 9 January 2025
सर्दियों का ये मौसम आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
ठंड के कारण रक्तवाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
सर्दी के मौसम में रक्तचाप बढ़ जाता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए शरीर को गर्म रखने का प्रयास करें।
सर्दियों में स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें। फल-सब्जियां, सूखे मेवे दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
नियमित व्यायाम जरूर करें। योग या वॉक जैसे अभ्यास हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ठंड में शरीर को आराम दें, रोजाना 7-8 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद लें। नींद की कमी हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
HMPV: इम्युनिटी को चार गुना मजबूत बनाने के लिए खाइए ये फल