अमर उजाला
Fri, 29 November 2024
क्या आप भी चाय पीने के शौकीन हैं? जो चाय आप पीते हैं क्या वो फायदेमंद है?
अध्ययनों से पता चलता है कि चाय पीने के वैसे तो कई लाभ हैं, पर सिर्फ ब्लैक और हर्बल टी के।
जिस तरह से हम सभी चाय में दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं, असल में ये चीजें चाय को अनहेल्दी बना देती हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं चाय में दूध मिलाने से इसका एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव कम हो सकता है।
इसके अलावा दूध वाली चाय से गैस्ट्रिक समस्याएं जैसे पेट फूलने, गैस और अपच की दिक्कत भी बढ़ सकती है।
चाय में चीनी मिलाने के और भी नुकसान हैं। इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिकतम लाभ पाने के लिए ग्रीन-टी, ब्लैक टी या हर्बल टी का सेवन किया जाना चाहिए।
एक महीने खाली पेट खा लीजिए ये 'सफेद चीज', कोलेस्ट्रॉल की हो जाएगी छुट्टी