अमर उजाला
Sat, 20 July 2024
पूरा शरीर ठीक तरीके से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि आपका मस्तिष्क बिल्कुल स्वस्थ हो।
अखरोट, बादाम, अलसी-चिया सीड्स मस्तिष्क को पोषण प्रदान करने वाले तत्वों का खजाना माने जाते हैं।
नट्स में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो मस्तिष्क के कार्यों के लिए बहुत आवश्यक है।
ओमेगा-3 के लिए आहार में फैटी फिश को शामिल करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से भी मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ मस्तिष्क के बेहतर विकास के लिए आहार में हरी सब्जियों-फलों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।
रोज चबाइए बस चार-पांच पत्तियां, मिलेंगे जबरदस्त फायदे