हड्डियों को खोखला बना देती हैं ये गड़बड़ आदतें, हो जाइए सावधान

अमर उजाला

Mon, 23 September 2024

Image Credit : istock

शरीर की संरचना ठीक रहे, चलने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए हड्डियों का मजबूत रहना जरूरी है।
Image Credit : istock

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, कई कारणों से युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं।

Image Credit : istock

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सही पोषण और अच्छी जीवनशैली जरूरी है।

Image Credit : istock

हड्डियों के लिए विटामिन-डी जरूरी है। पर्याप्त धूप न लेना हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

Image Credit : istock

विटामिन-डी, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मददगार है। आहार में भी इससे भरपूर चीजों को शामिल करें।

Image Credit : Freepik.com

हड्डियों की संरचना और मजबूती के लिए प्रोटीन भी महत्वपूर्ण है। प्रोटीन की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

Image Credit : istock

कैफीन के अधिक सेवन से कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होने लगता है, ये भी नुकसानदायक है।

Image Credit : istock
ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी का खतरा रहता है, इस बात का ध्यान रखें।
Image Credit : freepik

गैस हो या कब्ज की दिक्कत, सबकी छुट्टी कर देगा ये पेय

freepik
Read Now