विजडम टूथ जिसे हिंदी में 'अक्ल दाढ़' कहा जाता है, हमारे मुंह के सबसे पिछले हिस्से में निकलने वाले चार आखिरी दांत होते हैं।
Image Credit : Adobe stock
ये दांत आम तौर पर 17 से 25 वर्ष की आयु के बीच निकलते हैं।
Image Credit : Adobe stock
नाम का कारण
इन्हें 'विजडम टूथ' इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये उस उम्र में निकलते हैं जब व्यक्ति को परिपक्व या 'बुद्धिमान' माना जाता है। इनका बुद्धिमत्ता से कोई सीधा वैज्ञानिक संबंध नहीं है।
Image Credit : Freepik.com
उगने की समस्या
पुराने समय में मानव जबड़े बड़े होते थे, लेकिन विकास के साथ जबड़ों का आकार छोटा हो गया है। इस कारण अक्सर अक्ल दाढ़ को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
Image Credit : Freepik.com
इम्पैक्टेड टूथ
जब दाढ़ मसूड़े के अंदर ही फंसी रह जाती है या टेढ़ी निकलती है, तो उसे 'इम्पैक्टेड' कहते हैं। इससे मसूड़ों में सूजन, असहनीय दर्द और आस-पास के दांतों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : अमर उजाला
जरूरत
हर किसी को अक्ल दाढ़ निकलवाने की जरूरत नहीं होती। अगर यह सीधी निकल रही है और दर्द नहीं दे रही, तो इसे रहने दिया जा सकता है।