सर्दियों में एक्सरसाइज करने का क्या है सही समय?

अमर उजाला

Sun, 2 November 2025

Image Credit : Instagram

सर्दियों में कसरत करने का सही समय आपकी शारीरिक जरूरत और मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है, लेकिन इसे लेकर सतर्कता जरूरी है।

Image Credit : adobe

इसलिए आइए जानते हैं कि इस मौसम में एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?

Image Credit : adobe

सुबह का समय

सर्दियों में सुबह बहुत जल्दी (जैसे 5 या 6 बजे) बाहर कसरत करने से बचना चाहिए। सबसे बेहतर है कि सूरज निकलने के बाद (लगभग 7 से 9 बजे के बीच) एक्सरसाइज करें।
Image Credit : Adobe

दोपहर का समय

अगर आप सुबह में व्यस्त रहते हैं, तो दोपहर का समय सबसे अच्छा होता है। धूप में कसरत करने से आपको विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
Image Credit : Adobe

शाम का समय

देर शाम की कसरत से बचना चाहिए, खासकर सोने से ठीक पहले, क्योंकि यह शरीर के तापमान को बढ़ाकर नींद में बाधा डाल सकता है।
Image Credit : adobe

कसरत का समय ऐसा चुनें जब आप कंसिस्टेंट रह सकें। जॉगिंग या साइकलिंग जैसी बाहरी कसरत दोपहर में करें, और योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी अंदरूनी कसरत सुबह 7 बजे के बाद बेहतर है।

Image Credit : Adobe

आलू को हल्के में न लें, इसे खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

Freepik
Read Now