दुनिया का सबसे महंगा मसाला कौन-सा है?

अमर उजाला

Sun, 27 July 2025

Image Credit : freepik

दुनिया में ऐसे कई मसाले हैं जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनकी कीमत बहुत किमती होते हैं।

Image Credit : freepik

ऐसे ही मसालों में सबसे ऊपर है केसर, जिसे अक्सर 'लाल सोना' भी कहा जाता है। इसकी इतनी अधिक कीमत के पीछे कई कारण हैं, जो इसकी दुर्लभता और श्रम-गहन उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े हैं।

Image Credit : freepik

केसर वास्तव में क्रोकस सैटिवस नामक फूल के सूखे हुए स्टिग्मा होते हैं। प्रत्येक फूल में केवल तीन बहुत छोटे, धागे जैसे स्टिग्मा होते हैं, और इन्हें हाथ से बड़ी सावधानी से तोड़ा जाता है। 

Image Credit : freepik

एक किलोग्राम केसर इकट्ठा करने के लिए लगभग 1,50,000 से 2,00,000 फूलों की जरूरत पड़ती है, और यह सारा काम मैन्युअल रूप से किया जाता है, जिससे इसकी लागत बहुत बढ़ जाती है।

Image Credit : freepik

इसका उत्पादन मुख्य रूप से ईरान, स्पेन, भारत (विशेषकर जम्मू-कश्मीर) और ग्रीस जैसे देशों में होता है।

Image Credit : Adobe Stock

केसर की कीमत 2 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम या उससे भी अधिक हो सकती है। गुणवत्ता के आधार पर इसकी कीमत कम या अधिक हो सकती है।
 

Image Credit : AdobeStock

कौन सी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से डरी दुनिया?

Adobe Stock
Read Now