पहले बुजुर्गों को होती थीं ये बीमारियां, अब बच्चे भी हो रहे शिकार

अमर उजाला

Fri, 12 September 2025

Image Credit : Freepik.com

कुछ दशकों पहले तक जो बीमारियां बुजुर्गों में देखी जाती थीं, उनका खतरा अब कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है।

Image Credit : Adobe Stock

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 90 के दशक में आमतौर पर 50-60 की उम्र वालों को होती थी।
Image Credit : Freepik.com

हालांकि अब खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण बच्चों में भी हाई ब्लड प्रेशर देखा जा रहा है।

Image Credit : Adobe stock photos

खानपान में गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापे की वजह से बच्चे भी टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं।

Image Credit : Adobe Stock

हृदय रोग पहले अधिकतर बुजुर्गों में देखा जाता था, अब 20 से कम उम्र वाले भी इसकी चपेट में हैं।

Image Credit : Freepik.com

हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाली थायरॉइड की बीमारी अब कम उम्र के लोगों में भी आम हो गई है।

Image Credit : Freepik.com
स्कूल का दबाव, सोशल मीडिया और तनाव ने बच्चों में चिंता-अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं को बढ़ा दिया है।
Image Credit : Freepik.com

फैटी लिवर युवाओं में तेजी से बढ़ती बीमारी है, जो पहले उम्रदराज लोगों को होती थी।

Image Credit : Freepik.com

लौकी का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

Freepik.com
Read Now