नसों और धमनियों में क्या अंतर है?

अमर उजाला

Fri, 13 March 2026

Image Credit : Freepil.com

नसों और धमनियों को अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। इनके बीच का मुख्य अंतर है रक्त के प्रवाह की दिशा और उसकी गुणवत्ता।
 

Image Credit : Freepik

धमनियां

धमनियां वे रक्त वाहिकाएं हैं जो ऑक्सीजन युक्त शुद्ध खून को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं। 
 
Image Credit : Adobe Stock

इनकी दीवारें मोटी और लचीली होती हैं क्योंकि हृदय से निकलने वाले खून का दबाव बहुत अधिक होता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

धमनियां आमतौर पर शरीर की गहराई में स्थित होती हैं और इनमें 'पल्स' (धड़कन) महसूस की जा सकती है। इसका एकमात्र अपवाद 'पल्मोनरी आर्टरी' है, जो अशुद्ध रक्त ले जाती है।
 

Image Credit : Freepik

नसें

नसें शरीर के अंगों से कार्बन डाइऑक्साइड युक्त अशुद्ध खून को वापस हृदय तक पहुंचाती हैं। इनकी दीवारें धमनियों की तुलना में पतली होती हैं क्योंकि इनमें खून का दबाव कम होता है।
 
Image Credit : Adobe Stock Images

नसों की एक खास विशेषता यह है कि इनमें 'वाल्व' होते हैं, जो खून को सिर्फ हृदय की दिशा में बहने देते हैं और वापस लौटने से रोकते हैं। ये त्वचा के करीब नीले या हरे रंग की दिखाई देती हैं।

Image Credit : Adobe Stock

चुइंगम चबाना फायदेमंद है या नुकसानदायक?

Freepik.com
Read Now