अमर उजाला
Fri, 13 March 2026
नसों और धमनियों को अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। इनके बीच का मुख्य अंतर है रक्त के प्रवाह की दिशा और उसकी गुणवत्ता।
इनकी दीवारें मोटी और लचीली होती हैं क्योंकि हृदय से निकलने वाले खून का दबाव बहुत अधिक होता है।
धमनियां आमतौर पर शरीर की गहराई में स्थित होती हैं और इनमें 'पल्स' (धड़कन) महसूस की जा सकती है। इसका एकमात्र अपवाद 'पल्मोनरी आर्टरी' है, जो अशुद्ध रक्त ले जाती है।
नसों की एक खास विशेषता यह है कि इनमें 'वाल्व' होते हैं, जो खून को सिर्फ हृदय की दिशा में बहने देते हैं और वापस लौटने से रोकते हैं। ये त्वचा के करीब नीले या हरे रंग की दिखाई देती हैं।
चुइंगम चबाना फायदेमंद है या नुकसानदायक?