आजकल फिटनेस के शौकीन लोगों के बीच '6-6-6 वॉकिंग रूल' नाम का एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह एक साधारण लेकिन प्रभावी नियम है, जिसे अपनी व्यस्त दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
Image Credit : adobe stock images
यह नियम खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं लेकिन समय की कमी की वजह से शरीर पर कम ध्यान दे पाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
यह आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों को बेहतर बनाने का एक सरल तरीका है।
Image Credit : Freepik.com
क्या है 6-6-6 वॉकिंग रूल?
यह नियम तीन '6' पर आधारित है, जो आपकी वॉकिंग रूटीन को परिभाषित करते हैं-
Image Credit : Freepik.com
पहला '6': सुबह 6 बजे की वॉक
इस नियम के तहत, आपको अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे एक घंटे की वॉक के साथ करनी होती है। सुबह की ताजी हवा में चलना आपके मेटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट करता है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
Image Credit : Freepik.com
दूसरा '6': शाम 6 बजे की वॉक
दिन के काम खत्म होने के बाद, आपको शाम 6 बजे एक और घंटे की वॉक करनी होती है। यह वॉक दिनभर के तनाव को कम करने, दिमाग को शांत करने में मदद करती है।
Image Credit : Adobe
तीसरा '6': 6 वार्मअप - 6 कूल-डाउन
प्रत्येक 60 मिनट की वॉक से पहले 6 मिनट का वार्म-अप और वॉक खत्म होने के बाद 6 मिनट का कूल-डाउन पीरियड शामिल करना होता है।