फॉरेस्ट बाथिंग, जिसे जापानी भाषा में शिनरिन-यो कु कहा जाता है, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति प्रकृति, विशेष रूप से जंगल क्षेत्र में समय बिताता है।
Image Credit : Adobe Stock
बहुत से लोग फॉरेस्ट बाथिंग को जंगल में नहाने से रिलेट करते हैं, लेकिन फॉरेस्ट बाथिंग का मतलब जंगल में स्नान करना नहीं, बल्कि जंगल या हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में अपने सभी इंद्रियों के साथ समय बिताना है।
Image Credit : Adobe Stock
इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनें बेहतर होता है। यह 1980 के दशक में जापान में शुरू हुआ और अब विश्व भर में लोकप्रिय हो रहा है।
Image Credit : Adobe Stock
इसका मूल उद्देश्य तनाव कम करना, मन को शांत करना और प्रकृति के साथ गहरा संबंध स्थापित करना है।
Image Credit : Adobe Stock
फॉरेस्ट बाथिंग का अर्थ केवल जंगल में टहलना नहीं है। इसमें जंगल के माहौल को पूर्ण रूप से अनुभव करना शामिल है।
Image Credit : Adobe Stock
साथ ही धीरे-धीरे चलना, गहरी सांस लेना, पेड़ों की खुशबू सूंघना, पक्षियों की आवाज सुनना, और प्रकृति के रंगों व बनावट को देखना भी शामिल है।