अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
'फूड कोमा' उस स्थिति को कहते हैं जब भारी भोजन, खासकर दोपहर के खाने के बाद, तेज नींद और सुस्ती महसूस होती है।
यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में 'पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस' कहा जाता है।
इसके होने के पीछे मुख्य रूप से दो कारण होते हैं, शरीर की पाचन प्रक्रिया और आपके भोजन का प्रकार।
जब हम भारी भोजन करते हैं, तो उसे पचाने के लिए शरीर का अधिकांश रक्त प्रवाह दिमाग और मांसपेशियों से हटकर पाचन तंत्र की ओर चला जाता है।
ऐसे में दिमाग में रक्त का प्रवाह में एक अस्थायी कमी आ जाती है, जिसके कारण सुस्ती और नींद आने लगती है।
इससे बचने के लिए, एक बार में बहुत ज्यादा खाने की बजाय संतुलित और हल्की डाइट लें। अपने भोजन में सलाद और प्रोटीन शामिल करें और खाने के तुरंत बाद 10-15 मिनट टहलें।
पानी में लौंग उबालकर पीने से क्या होता है?