क्या होती है 'डिजिटल एंग्जायटी'?

अमर उजाला

Sun, 26 October 2025

Image Credit : Adobe Stock

'डिजिटल एंग्जायटी' एक तरह का मानसिक तनाव है, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और डिजिटल उपकरणों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण पैदा होता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

यह एक ऐसी बेचैनी या घबराहट है, जो तब महसूस होती है जब हम अपने स्मार्टफोन, इंटरनेट या सोशल मीडिया से दूर होते हैं, या फिर लगातार 'कुछ मिस हो जाने' का डर बना रहता है।

Image Credit : Adobe Stock

यह समस्या तब शुरू होती है जब व्यक्ति बार-बार अपना फोन चेक करता है, नोटिफिकेशन का इंतजार करता है। आइए इसके कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

लगातार चिंता

फोन की बैटरी खत्म होने या इंटरनेट न चलने पर अत्यधिक परेशान हो जाना।
Image Credit : Freepik.com

सामाजिक अलगाव

वर्चुअल दुनिया में ज्यादा समय बिताना और वास्तविक जीवन के मेलजोल से कटना। इसके अलावा सोने से ठीक पहले स्क्रीन देखने के कारण नींद न आना।
Image Credit : Freepik.com

डिजिटल एंग्जायटी से बचने के लिए 'डिजिटल डिटॉक्स' और स्क्रीन टाइम को सीमित करना बहुत जरूरी है। इसे नियंत्रित करके ही मानसिक शांति और बेहतर जीवन जिया जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

ये दो सफेद चीजें सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन

Adobe
Read Now