बॉक्स ब्रीदिंग जिसे 'फोर-स्क्वायर ब्रीदिंग' भी कहा जाता है, तनाव को तुरंत कम करने और दिमाग को शांत करने की एक अत्यंत शक्तिशाली योग है।
Image Credit : adobe
इस योग का उपयोग नेवी सील जैसे पेशेवर भी कठिन परिस्थितियों में खुद को एकाग्र रखने के लिए करते हैं।
Image Credit : adobe
इसे करने की विधि
इसे 'बॉक्स' इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके चारों चरण समान समय के होते हैं-
सांस लेना- धीरे-धीरे नाक से 4 सेकंड तक गहरी सांस लें।
सांस रोकना- फेफड़ों में हवा भरकर 4 सेकंड तक सांस को रोककर रखें।
Image Credit : adobe
सांस छोड़ना- अब 4 सेकंड तक धीरे-धीरे सारी सांस बाहर निकालें।
सांस बाहर रोकना- बिना सांस लिए 4 सेकंड तक रुकें।
Image Credit : adobe
यह कैसे काम करती है?
बॉक्स ब्रीदिंग सीधे हमारे ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम पर काम करती है। यह शरीर के 'फाइट या फ्लाइट' रिस्पांस (तनाव की स्थिति) को शांत कर 'रिलैक्सेशन रिस्पांस' को सक्रिय कर देती है।
Image Credit : Freepik.com
यह योग न केवल ओवरथिंकिंग और एंग्जाइटी को रोकती है, बल्कि आपकी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाती है।