एथलीट फुट, जिसे चिकित्सकीय भाषा में टिनिया पेडिस भी कहा जाता है, पैरों के उंगलियों का एक सामान्य फंगल इन्फेक्शन है।
Image Credit : Adobe Stock
यह आमतौर पर उन लोगों में होता है जिनके पैर में अधिक पसीना होता है या जो लंबे समय तक तंग और बंद जूते पहनते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
यह फंगस गर्म, नम और अंधेरी जगहों पर पनपता है, जैसे कि जूते और मोजे के अंदर। कई बार ये गंदे स्विमिंग पूल में नहाने से भी होता है।
Image Credit : Adobe Stock
यह संक्रमण अक्सर पैर की उंगलियों के बीच से शुरू होता है, खासकर चौथी और पांचवीं उंगली के बीच। इसके मुख्य लक्षणों में खुजली, जलन, चुभन और प्रभावित क्षेत्र पर लालिमा शामिल हैं।
Image Credit : Adobe Stock
इसका नाम 'एथलीट फुट' इसलिए पड़ा है क्योंकि यह अक्सर एथलीटों और उन लोगों में देखा जाता है जो खेलकूद में सक्रिय रहते हैं, जहां पसीना और जूते-मोजे का लंबे समय तक इस्तेमाल आम होता है। हालांकि, यह किसी को भी हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
इससे बचाव के लिए अपने पैरों को हमेशा सूखा और साफ रखें, हवादार जूते-चप्पल पहनें, और सार्वजनिक जगहों पर नंगे पैर चलने से बचें।
Image Credit : Adobe stock
शाकाहारी लोग इन चीजों से पा सकते हैं भरपूर प्रोटीन