क्या होता है हेयर लाइन फ्रैक्चर? हेयरलाइन फ्रैक्चर एक प्रकार का आंशिक अस्थि भंग है, जिसे चिकित्सा भाषा में स्ट्रेस फ्रैक्चर भी कहा जाता है। यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि एक्स-रे में यह हड्डी पर सिर्फ एक पतली बाल जैसी दरार के रूप में दिखाई देता है, जबकि हड्डी पूरी तरह से अलग नहीं होती। हेयरलाइन फ्रैक्चर अक्सर किसी हल्के चोट के कारण या समय के साथ बार-बार पड़ने वाले तनाव के कारण होता है। यह उन एथलीटों या धावकों में आम है जो अपनी ट्रेनिंग की तीव्रता अचानक बढ़ा देते हैं। पैर, टखने और घुटनों की हड्डियों पर लगातार दबाव पड़ने से यह समस्या होती है। इसके उपचार में मुख्य रूप से आराम करना, सूजन कम करने वाली दवाएं लेना, और कभी-कभी डॉक्टर की सलाह पर सहायक उपकरण का उपयोग करना शामिल होता है। Health Tips