अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
रोजाना जरूरत से ज्यादा खाना खाने को हम ओवरईटिंग कहते हैं, ये हमारे शरीर के लिए कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी कर सकता है।
यह सिर्फ वजन बढ़ने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है।
ओवरईटिंग का सबसे पहला और स्पष्ट परिणाम वजन बढ़ना है, जो बाद में मोटापे का कारण बनता है। जब आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं, तो शरीर उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है।
मोटापा अपने साथ कई अन्य बीमारियों को लेकर आता है, जैसे टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर।
इसके अलावा ओवरईटिंग से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पेट को भोजन पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं।
ओवरईटिंग हमारे मूड को भी प्रभावित करती है। यह हमें सुस्त और आलसी महसूस कराती है, जिससे ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है।
जरूरत से ज्यादा चाय पीने पर मडराने लगती हैं ये बीमारियां