ज्यादा लीची खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Tue, 24 June 2025

Image Credit : Freepik.com

गर्मी के मौसम में लीची एक स्वादिष्ट और रसीला फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है।

Image Credit : Freepik.com

अपनी मिठास और ताजगी के लिए प्रसिद्ध लीची में विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं

Image Credit : Freepik.com

लेकिन अधिक मात्रा में लीची खाने के कुछ स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

पेट खराब होना

लीची में प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में खाने से फ्रक्टोज का पाचन मुश्किल हो सकता है, जिससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, दस्त, या ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

लो ब्लड प्रेशर

लीची में हाइपो ग्लाइसिन ए नामक यौगिक होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को अचानक कम कर सकता है, खासकर यदि इसे खाली पेट या अधिक मात्रा में खाया जाए। इससे लो ब्लड प्रेशर, चक्कर आना, कमजोरी, या बेहोशी जैसी स्थिति हो सकती है।
Image Credit : freepik.com

मोटापा

हालांकि लीची कम कैलोरी वाला फल है, लेकिन इसमें शर्करा की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा लीची खाने से अतिरिक्त कैलोरी मिलती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए, लीची को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com

खान-पान में कर लिया सुधार फिर भी नहीं घट रहा वजन?

Freeoik.com
Read Now