ठंड के दिनों में खाली पेट सोंठ खाने से क्या होता है?
अमर उजाला
Sun, 16 November 2025
Image Credit : Adobe Stock
सोंठ को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है, खासकर ठंड के दिनों में।
Image Credit : Adobe Stock
खाली पेट सोठ का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Image Credit : Freepik.com
शरीर में गर्मी
सोंठ की तासीर गर्म होती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में आंतरिक गर्माहट पैदा होती है, जो सर्दियों में ठंड से लड़ने में मदद करती है।
Image Credit : Freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाए
यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाव होता है।
Image Credit : Adobe stock photos
पाचन और मेटाबॉलिज्म
खाली पेट सोंठ खाने से पाचन एंजाइमों का स्राव उत्तेजित होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह अपच, गैस और पेट की सूजन को कम करने में भी बहुत प्रभावी है।
Image Credit : Freepik.com
सेवन का तरीका
थोड़ी सी सोंठ को शहद या गुनगुने पानी के साथ मिलाकर खाली पेट लिया जाए। हालांकि जिन्हें एसिडिटी की समस्या पहले से है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।