रोजाना मुट्ठी भर पंपकिन सीड्स खाने से क्या होता है?
अमर उजाला
Sun, 9 November 2025
Image Credit : Adobe Stock
रोजाना मुट्ठी भर कद्दू के बीज खाना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Image Credit : Adobe Stock
यह छोटे बीज कई जरूरी पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं और जिसकी वजह से इन्हें 'सुपरफूड' माना जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
मैग्नीशियम और नींद में सुधार
कद्दू के बीज मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्रोत हैं। यह नसों को आराम पहुंचाता है और तनाव कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता सुधारती है।
Image Credit : adobe stock
पुरुषों के लिए विशेष लाभ
ये बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन और प्रोस्टेट ग्रंथि के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। जिंक पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बनाए रखने में सहायक होते है।
Image Credit : Adobe Stock
हृदय और कोलेस्ट्रॉल
कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड तथा फाइबर होता है। ये स्वस्थ फैट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्त वाहिकाओं में सूजन को घटाने में मदद करते हैं।
Image Credit : adobe stock images
हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी
ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें चुकंदर से कई गुना अधिक आयरन मिलता है, जिसकी वजह से ये एनीमिया मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। साथ ही जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
Image Credit : Adobe Stock Images
प्रोटीन के लिए रोज सुबह नाश्ते में खा सकते हैं ये चीजें