जरूरत से ज्यादा पानी पीने से क्या होता है?

अमर उजाला

Wed, 10 September 2025

Image Credit : freepik.com

अक्सर हम सुनते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है? 
 

Image Credit : freepik.com

इस स्थिति को वाटर इंटॉक्सिकेशन या ओवरहाइड्रेशन कहते हैं। आइए जानते हैं इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है।

 

Image Credit : Freepik.com

शरीर में सोडियम की कमी

अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम (नमक) का स्तर बहुत कम हो जाता है। इसकी कमी से कोशिकाओं में सूजन आ सकती है, जो खतरनाक भी हो सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

दिमाग पर बुरा असर

जब शरीर में सोडियम का स्तर गिरता है, तो दिमाग में सूजन आ सकती है। इससे सिरदर्द, उलटी, भ्रम और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

किडनी पर दबाव

हमारी किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती हैं। जब हम बहुत पानी पीते हैं, तो किडनी पर काम का बोझ बढ़ जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

क्या है सही मात्रा?

एक स्वस्थ वयस्क को दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि और मौसम पर भी निर्भर करती है।
Image Credit : Adobe Stock

ये है डायबिटीज में फायदेमंद लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी

Freepik.com
Read Now