जरूरत से ज्यादा नमक खाने से क्या होता है? नमक न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सीमित मात्रा में इसका सेवन हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आजकल के पैकेट वाले फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और फास्ट फूड में बहुत ज्यादा नमक होता है, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं चलता। जरूरत से ज्यादा नमक खाने का हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी जमा करता है, जिससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है। यह हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है और कुछ समय बाद हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। Health News