अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
भारतीय रसोई में लौंग एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि औषधीय गुणों का भी खजाना है।
4-5 लौंग को एक गिलास पानी में उबालकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह साधारण सा दिखने वाला पेय शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने और सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
लौंग में मौजूद 'यूजेनॉल' नामक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है।
इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और वजन प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है।
इसे बनाने के लिए 4-5 लौंग को एक गिलास पानी में उबालें और गुनगुना होने पर पिएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।
कैंसर-हृदय रोग दोनों से सुरक्षा देती है ये डाइट