अमर उजाला
Thu, 16 January 2025
यूरिक एसिड बढ़ना शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है, इससे कई जटिलताएं हो सकती हैं।
यूरिक एसिड, शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के ब्रेक डाउन से बनने वाला अपशिष्ट उत्पाद है। इससे जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है।
प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ (मांस, मछली, शंख, और बीयर) के अधिक सेवन, मोटापा या किडनी की बीमारी के कारण यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
पेशाब में यूरिक एसिड बढ़ने के कई लक्षण देखे जाते हैं। पेशाब में जलन या दर्द होता है तो सावधान हो जाएं।
यूरिक एसिड गाउट जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसमें पैर के अंगूठे, घुटनों में दर्द होता है।
हाई यूरिक एसिड किडनी में पथरी बनने का खतरा भी बढ़ा देती है।
ब्लड टेस्ट और पेशाब की जांच से यूरिक एसिड का पता लगाया जा सकता है।
अच्छी सेहत के लिए जरूर पीजिए ये जूस