अमर उजाला
Wed, 27 November 2024
सूखे मेवे (नट्स) को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं। ये पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि रोज किशमिश खान के कई फायदे है। ये आपको कई बीमारियों से बचा सकती है।
जिन लोगों को एनीमिया (खून की कमी) है उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद है।
किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। आपको पाचन की दिक्कत रहती है तो भी किशमिश जरूर खाएं।
किशमिश खाने से हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस) दूर होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।
हृदय रोगों से बचाए रखने में भी किशमिश खाना फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम के साथ पोटैशियम भी पाया जाता है।
किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
सर्दियों में धूप सेंकने से मिलते हैं गजब के फायदे, आप भी बना लीजिए आदत