इतने काम की हो सकती है मूंगफली, यकीनन नहीं जानते होंगे आप

अमर उजाला

Sat, 21 December 2024

Image Credit : Freepik

सर्दियों में अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार में सुधार कर लें। मूंगफली खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik

मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा और कई विटामिन और खनिज होते हैं।
Image Credit : Freepik

वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ तक इसके कई लाभ हैं। इसका सेवन पाचन और हड्डियों के लिए लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com

मूंगफली में प्रोटीन-फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करती है और वजन घटाने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com

ये मोनोअनसैचुरेटेड-पॉलीअनसैचुरेटेड का भी स्रोत है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है।

Image Credit : Adobe Stock
मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। डायबिटीज की समस्या में इसका सेवन किया जा सकता है। 
Image Credit : Freepik.com

मूंगफली में फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है।

Image Credit : Freeoik.com

वहीं फाइबर वाले गुणों के कारण मूंगफली पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करती है।

Image Credit : Freepik.com

रोज भोजन के बाद खाइए ये एक चीज, कब्ज-अपच से मिलेगी मुक्ति

Freepik.com
Read Now