अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
अगर आपका पाचन ठीक है तो आप कई प्रकार की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
भोजन को जल्दबाजी में खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे अपच और गैस की समस्या होती है।
ज्यादा जंक फूड का सेवन आपके पेट के लिए ठीक नहीं है। इनमें फाइबर की कमी होती है जिससे पाचन गड़बड़ हो सकता है।
सोने से पहले भारी भोजन करने की आदत भी पाचन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
भोजन के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
अगर आपके भोजन में फाइबर की कमी है तो इसका भी आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।
जो लोग कम पानी पीते हैं उनको पाचन संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक होता है।
आंखों और स्किन के लिए रामबाण जैसी है ये हरी चीज