अमर उजाला
Thu, 6 June 2024
किडनी में स्टोन की समस्या काफी दर्दकारक हो सकती है। युवाओं में भी इसका जोखिम देखा जा रहा है।
निर्जलीकरण, मोटापा, अस्वास्थ्यकर आहार और कुछ दवाओं के कारण किडनी में पथरी हो सकती है।
किडनी स्टोन से बचाव के लिए आहार में कुछ सुधार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है
किडनी स्टोन से बचने के लिए उन चीजों का सेवन कम करें जिनमें ऑक्सालेट की अधिकता होती है।
पालक, चुकंदर, बीन्स आदि उच्च ऑक्सालेट वाले खाद्य पदार्थों के रूप में जाने जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ नमक का सेवन कम करने की भी सलाह देते हैं। हाई सोडियम वाली चीजें मूत्र में कैल्शियम को बढ़ावा दे सकती है।
विटामिन-सी का ओवरडोज भी आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक है। इससे किडनी की पथरी का खतरा रहता है।
क्या वास्तव में पेट के लिए फायदेमंद है बेल का शरबत?