रोज आधा घंटा टहलने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
अमर उजाला
Wed, 11 June 2025
Image Credit : adobe stock images
रोजाना आधा घंटा टहलना एक साधारण लेकिन प्रभावी व्यायाम है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
Image Credit : Freepik.com
विशेषज्ञों के अनुसार, रोज 30 मिनट की तेज चाल से टहलने से संपूर्ण स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव होता है।
Image Credit : Freepik.com
इससे न सिर्फ फिटनेस अच्छा रहता है., बल्कि कई बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। आइए इसके कुछ प्रमुख लाभों के बारे में जानते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
रोजाना टहलना रक्त संचार को बेहतर बनाता है जिससे आपके हृदय का स्वास्थ्य मजबूत होता है। यह कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
Image Credit : Freepik.com
वजन नियंत्रण
टहलना कैलोरी बर्न करने का आसान तरीका है। आधा घंटा तेज चलने से औसतन 150-200 कैलोरी बर्न होती है, जो वजन प्रबंधन में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन और मांसपेशियों की मजबूती
टहलने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या कम होती है। यह मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला बनाता है, जिससे आर्थराइटिस और कमर दर्द में राहत मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य में लाभ
टहलना तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करता है। यह एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करता है, जो मूड को बेहतर बनाता है और नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है। सुबह की सैर ताजगी देती है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखती है।