सीने में दर्द होने की क्या वजह है?

अमर उजाला

Wed, 2 April 2025

Image Credit : Freepik.com

क्या आपको भी अक्सर सीने में दर्द होता रहता है? कहीं ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं है?

Image Credit : Freepik.com
हृदय संबंधी समस्याएं सीने में दर्द का प्रमुख कारण मानी जाती हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

कोरोनरी धमनियों में रुकावट के कारण हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे तेज दर्द हो सकता है।

Image Credit : Adobe Stock

इसके अलवा एसिड रिफ्लक्स की स्थिति में भी सीने में दर्द हो सकता है। इसमें  पेट से एसिड ऊपर आकर छाती में दर्द पैदा कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

मांसपेशियों में खिंचाव या चोट, भारी सामान उठाने या गलत मुद्रा में बैठने से ये दिक्कत हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे न्यूमोनिया या फेफड़ों में संक्रमण होने से सांस लेते समय सीने में दर्द हो सकता है।

Image Credit : Adobe Stock

अत्यधिक तनाव, चिंता या पैनिक अटैक के दौरान भी आप सीने में दबाव जैसा दर्द महसूस कर सकते हैं। 

Image Credit : Adobe stock photos

अगर सीने में दर्द लगातार या तेज बना हुआ है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। 

Image Credit : Adobe stock

कैंसर से बचे रहने के लिए क्या चीजें खाएं?

Freepik.com
Read Now