अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
पूरी नींद न लेने पर शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं।
यह सिर्फ थकान महसूस करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
दिमाग को आराम न मिलने के कारण ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे काम और पढ़ाई में दिक्कत आती है।
नींद दिमाग को सूचनाओं को व्यवस्थित करने और याददाश्त को मजबूत करने में मदद करती है। नींद की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है।
शरीर को ऊर्जा की भरपाई के लिए पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे आप दिन भर सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं।
दिनभर लगाए रहते हैं इयरबड्स? हो जाएं सावधान