नींद न पूरी होने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

अमर उजाला

Mon, 6 October 2025

Image Credit : Freepik.com

पूरी नींद न लेने पर शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

यह सिर्फ थकान महसूस करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

 

Image Credit : freepik

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

नींद न पूरी होने पर व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और उसके मूड में जल्दी-जल्दी बदलाव आते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

एकाग्रता में कमी

दिमाग को आराम न मिलने के कारण ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे काम और पढ़ाई में दिक्कत आती है।

 

Image Credit : Freepik.com

याददाश्त पर असर

नींद दिमाग को सूचनाओं को व्यवस्थित करने और याददाश्त को मजबूत करने में मदद करती है। नींद की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है।

 

Image Credit : Freepik

ऊर्जा में कमी

शरीर को ऊर्जा की भरपाई के लिए पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे आप दिन भर सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

दिनभर लगाए रहते हैं इयरबड्स? हो जाएं सावधान

Freepik.com
Read Now