ज्यादा नमक खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

अमर उजाला

Mon, 8 September 2025

Image Credit : freepik

अधिक नमक का सेवन एक ऐसी आदत है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका हमारे शरीर पर गहरा असर होता है। 
 

Image Credit : freepik

आइए जानते हैं, ज्यादा नमक खाने से हमारे शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं।

 

Image Credit : freepik

हाई ब्लड प्रेशर

अधिदा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) का सबसे बड़ा कारण है। नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे धमनियों पर दबाव पड़ता है और रक्तचाप बढ़ जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

किडनी पर बुरा असर

हमारी किडनी शरीर में नमक को फिल्टर करने का काम करती हैं। जब हम ज्यादा नमक खाते हैं, तो किडनी पर काम का बोझ बढ़ जाता है, जिससे किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है। कैल्शियम यूरिन के साथ बाहर निकलने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, ये भी हैं फिट रहने के 4 बेहतरीन तरीके

freepik.com
Read Now