अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
रात में चावल खाना चाहिए या नहीं, यह एक बहुत ही आम सवाल है। अक्सर यह माना जाता है कि रात में चावल खाने से वजन बढ़ता है और यह सेहत के लिए हानिकारक है।
हालांकि यह पूरी सच्चाई नहीं है। रात में चावल खाने का असर व्यक्ति के शरीर, उसकी मात्रा और खाने के समय पर निर्भर करता है।
चावल में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जो आसानी से पच जाता है। सीमित मात्रा में खाने पर, यह शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ावा दे सकता है, जो अच्छी और आरामदायक नींद लाने में मदद करते हैं।
वहीं इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। अगर आप बहुत अधिक मात्रा में चावल खाते हैं, तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
इसके अलावा खाने के तुरंत बाद सो जाने से यह ठीक से पच नहीं पाता और शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
यदि आप रात में चावल खाना चाहते हैं, तो कम मात्रा में खाएं और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले अपना भोजन समाप्त कर लें।
क्या डॉक्टर के सलाह के बिना सप्लीमेंट ले सकते हैं?