बहुत से लोगों को समोसा इतना अधिक पसंद होता है कि वो रोज खाना चाहता हैं।
Image Credit : Adobe stock
रोजाना एक समोसा खाने की आदत आपके शरीर में कई नकारात्मक बदलाव आने लगते हैं, भले ही आपको लगता हो कि यह एक छोटी-सी खुराक है।
Image Credit : instagram
अत्यधिक कैलोरी और फैट
एक मध्यम आकार के समोसे में लगभग 250 से 300 कैलोरी और उच्च मात्रा में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट होते हैं। रोजाना इतनी अतिरिक्त कैलोरी से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
Image Credit : instagram
हृदय और कोलेस्ट्रॉल का खतरा
समोसे में इस्तेमाल होने वाला तेल अक्सर कई बार गर्म किया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Adobe Stock Images
पाचन संबंधी समस्याएं
समोसे का खोल मैदे से बना होता है, जिसमें फाइबर न के बराबर होता है। इसे रोज खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और गैस/एसिडिटी की समस्या बनी रहती है।
Image Credit : Adobe Stock
डायबिटीज का जोखिम
रोज इनका सेवन ब्लड शुगर लेवल को अस्थिर करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा उत्पन्न होता है।